जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बदलापुर के शाहपुर गोशाला के पास मंगलवार की भोर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गए। मृत बदमाश की शिनाख्त मऊ जिले के सरायलखंसी के नरई इमिलिया निवासी कुख्यात 35 वर्षीय सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई। उस पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित था।
एसटीएफ से मिले सुराग पर बदलापुर थाना व स्वाट की संयुक्त टीम वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर के सरोखनपुर में मुस्तैदी से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में जुट गई। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बोलेरो को रुकने का संकेत दिया। उस पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए शाहगंज मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर करीब चार किलोमीटर दूर शाहपुर में पीली नदी पुल बदमाशों ने बोलेरो दुगौली खुर्द की तरफ मोड़ दिया। शाहपुर में ही गोशाला के पास बोलेरो मिट्टी में फंस गई। घिर जाने पर बदमाश बोलेरो से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सिर में गोली लगने से धराशायी हो गया। उसके साथी भागने में सफल हो गए। मौके पर पुलिस को एके-47 राइफल, नाइन एमएम की पिस्टल, खोखे व कारतूस मिले हैं। पुलिस घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले गई, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शिनाख्त के बाद कुख्यात सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी का आपराधिक इतिहास जुटा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]