धरने में बैठे युवको को जबरन उठाने पर हंगामा, पुलिस पर लाठीचार्ज और धरना स्थल को बलपूर्वक खाली कराने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पिछले कई दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण धरना सोमवार को उस समय उग्र हो गया, जब पुलिस ने अनशन पर बैठे आंदोलनकारी भूपेंद्र कोरंगा को जबरन हटाने की कोशिश की। इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं का कहना है कि सरकार पेपर लीक घोटाले में संलिप्त लोगों को बचा रही है और बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। उनका आरोप है कि निष्पक्ष जांच की बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को जब पुलिस ने भूपेंद्र कोरंगा को जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी छात्रों ने इसका तीखा विरोध किया। आरोप है कि पुलिस ने न केवल लाठीचार्ज किया, बल्कि धरना स्थल को बलपूर्वक खाली कराने का प्रयास भी किया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

घटना के दौरान कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि कुछ के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इन आरोपों ने पूरे आंदोलन को और भड़का दिया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्षद शैलेंद्र दानू ने घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश लोकतंत्र की हत्या के समान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: allegations of lathi charge on police and forcibly clearing the protest site allegations of lathi charge on police and trying to forcibly crush the peaceful movement Haldwani news Uproar over forcibly lifting Uproar over forcibly lifting the youths sitting in protest uttarakhand news youths sitting in protest उत्तराखण्ड न्यूज जबरन उठाने पर हंगामा धरने में बैठे युवक पुलिस पर लाठीचार्ज व शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश का आरोप हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More