पुतिन के साथ मीटिंग के बाद ठंडे पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अलास्का बैठक रही बेनतीजा  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का वाली बैठक बेनतीजा रही। दोनों के बीच बंद कमरे में घंटों चली बैठक में किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बनी। भारत की नजर भी इस बैठक में थी। इस मुलाकात के तुरंत बाद ट्रंप के तेवर बदले हैं। भारत पर टैरिफ को लेकर भड़काऊ बयान देने वाले ट्रंप से जब टैरिफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर दो से तीन हफ्तों में विचार कर सकते हैं।

 
फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा, “आज जो हुआ है, उसके बाद मुझे अभी उस टैरिफ के बारे में नहीं सोचना पड़ रहा।हो सकता है दो या तीन हफ्तों में सोचना पड़े, लेकिन अभी नहीं। बैठक बहुत अच्छी रही।” ट्रंप ने पिछले महीने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी और रूस पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया, जिसे कुछ दिनों बाद दोगुना कर दिया गया। इनमें से आधे टैरिफ लागू हो चुके हैं और शेष 27 अगस्त से प्रभावी होंगे।  
 
ट्रंप ने अलास्का शिखर सम्मेलन से पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “रूस ने एक तेल ग्राहक खो दिया है।” उनका इशारा भारत पर था। यदि और टैरिफ लगाए जाते हैं तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित होंगे।वहीं अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी हाल में कहा था कि यदि अलास्का बैठक से अपेक्षित नतीजे नहीं निकले तो भारत पर और ज्यादा सेकेंडरी टैरिफ लगाए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा था, “हमने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए सेकेंडरी टैरिफ लगाए हैं। अगर चीजें ठीक नहीं रहीं तो ये टैरिफ और बढ़ सकते हैं।” बेसेंट ने भारत को कुछ हद तक अड़ियल बताते हुए चल रही व्यापार वार्ताओं में असहमति का हवाला भी दिया था। भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि भारत-अमेरिका संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यापक रणनीतिक सहयोग पर आधारित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि किसी भी द्विपक्षीय संबंध को तीसरे देश के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Alaska meeting remained inconclusive meeting in Alaska Russian President Vladimir Putin US President Donald Trump US President Donald Trump cooled down after meeting with Putin अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में बैठक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More