ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण के बाद केदारनाथ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके थे। वह सीधे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी का कार्यक्रम शनिवार को केदारनाथ में रात्रि विश्राम का था, लेकिन दोपहर बाद पूरी घाटी में कोहरा छा गया, जिससे उनका हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। आज रविवार सुबह बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बताते चलें कि शनिवार को योगी आदित्यनाथ का केदारनाथ आने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के केदारनाथ धाम में आगमन को लेकर प्रशासन, पुलिस, बीकेटीसी द्वारा सभी तैयारियां की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया गया। सीएम योगी के स्वागत के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी केदारनाथ पहुंच गए, लेकिन मौसम ने सभी को निराश कर दिया। दोपहर तक यहां कई हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन करीब ढाई बजे मौसम खराब हो गया। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद सीएम योगी आज रविवार सुबह केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले सीएम योगी शनिवार को भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गए थे। उन्होंने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन यूपी भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में सिविल हेलीपेड के समीप करीब 11 करोड़ की लागत से यूपी भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2020 के नवंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही धाम में पहुंचकर भवन का शिलान्यास किया था। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cm yogi news Kedarnath news Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath reached Kedarnath Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath reached Kedarnath after offering Pitra Tarpan at Brahma Kapal Tirtha Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More