मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, कुल सात प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार (आज) सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा सहित कई मंत्री शामिल रहे, जबकि सतपाल महाराज और धन सिंह रावत वर्चुअली जुड़े। बैठक की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। कैबिनेट ने राज्य निर्माण और विकास में उनके योगदान को याद किया। इसके बाद विभिन्न विभागों से आए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कुल सात प्रस्तावों को मंजूरी मिली। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और ऊर्जा विभाग के वित्तीय प्रतिवेदन विधानसभा में पेश करने की अनुमति दी गई। अभियोजन संवर्ग के पुनर्गठन पर मुहर लगाते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी के 46 नए पद सृजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

कैबिनेट ने राज्य की दुकानों और संस्थानों में महिला कर्मचारियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक शिफ्ट में काम करने की अनुमति प्रदान कर दी, हालांकि इसके लिए उनकी लिखित सहमति और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध अनिवार्य होंगे।उत्तराखंड दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन के लिए 2025 अध्यादेश को भी मंजूरी मिली।

देहरादून में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना पर केंद्र सरकार द्वारा दिए सुझावों को कैबिनेट के समक्ष रखने से जुड़े प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया। इसके अलावा, मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत नियमावली–2025 में संशोधन करते हुए मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने तथा घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया। इधर, शिक्षा विभाग से जुड़े दो प्रस्तावों को पुनः परीक्षण के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a total of seven proposals got approval dehradun news seven proposals got approval Uttarakhand Cabinet Meeting Uttarakhand cabinet meeting chaired by Chief Minister Dhami Uttarakhand cabinet meeting held under the chairmanship of Chief Minister Dhami uttarakhand news उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More