उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण :  मुख्यमंत्री ने करी कुमाऊं क्षेत्र में वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्षेत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं क्षेत्र में वन विकास निगम का नया कार्यालय खोलने की घोषणा की, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर वन प्रबंधन और विकास कार्यों में तेजी आएगी।कहा कि इससे निर्णय प्रक्रियाअधिक प्रभावी और स्थानीय स्तर पर सुगम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।

धामी ने कहा कि वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी और इकोलॉजी दोनों की रीढ़ है, जो वैज्ञानिक वन प्रबंधन, वन उपज के सतत उपयोग, इको-टूरिज्म और प्रमाणित लकड़ी की आपूर्ति जैसे कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि निगम सूखे और गिरे पेड़ों के प्रबंधन के साथ नए वन क्षेत्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस अवसर पर ‘हिमकाष्ठ’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया गया, जिसके माध्यम से लकड़ी की बिक्री और वन उत्पादों की ई-नीलामी ऑनलाइन होगी। मुख्यमंत्री ने इसे पारदर्शिता बढ़ाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में वन विकास निगम ने 167 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 627 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया है,जो कुशलप्रबंधन और पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के “लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट” अभियान का उल्लेख किया और जंगलों व पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और वन विकास निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister's Gift on the 25th Anniversary of the Uttarakhand Forest Development corporations dehradun news Office to Open in the Kumaon Region Uttarakhand Forest Development Corporation Completes 25 Years: Chief Minister Announces Opening of Corporation's Office in Kumaon Region uttarakhand news उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर  मुख्यमंत्री की सौगात उत्तराखण्ड न्यूज कुमाऊं क्षेत्र में खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More