उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल कर सात जिलों के सीएमओ बदले  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए सात जिलों (नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथौरागढ़) के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले कर दिए हैं। 

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किए  इस बदलाव को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। शासन ने जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है,उनसे संबंधित जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जारी आदेश के अनुसार डॉ. रश्मि पंत को नैनीताल, डॉ. योगेश पुरोहित को अल्मोड़ा, डॉ. श्याम विजय को उत्तरकाशी, डॉ. राम प्रकाश को टिहरी, डॉ. अमित कुमार शुक्ला को रुद्रप्रयाग, डॉ. मेघना असवाल को पौड़ी तथा डॉ. हरीश पंत को पिथौरागढ़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

स्वास्थ्य विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में नए अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर नए सीएमओ अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: changed the CMOs of seven districts dehradun news Transfer news Uttarakhand government has made administrative changes in the health department and changed the CMOs of seven districts Uttarakhand government has made transfers in the health department uttarakhand news उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज सात जिलों के सीएमओ बदले स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More