उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मनोनीत सदस्यों को नगर निकाय बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

देहरादून नगर निगम में कुल 20 पार्षद मनोनीत किए गए हैं। सूची में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि इन मनोनीत सदस्यों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं, नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को नगर निगम बोर्ड के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

देहरादून नगर निगम के लिए जारी सूची के अनुसार विजय भट्ट, अवनीश कोठारी, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, कमल थापा, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार और रोखर नौटियाल को पार्षद मनोनीत किया गया है। इसके अलावा विनय कुकशाल, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के. लक्ष्मी और खेमराज उनियाल को भी नगर निगम में मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

सरकार के इस फैसले के बाद अब मनोनीत पार्षद नगर निगम बोर्ड की बैठकों में भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को सामने रख सकेंगे। स्थानीय स्तर पर सड़क, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 116 BJP Workers 116 भाजपा कार्यकर्ता Councilors Nominated dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Nomination News Uttarakhand government Uttarakhand government nominates 116 BJP workers as councilors across various municipal bodies; Uttarakhand News Various Municipal Bodies उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड सरकार देहरादून न्यूज पार्षद मनोनीत मनोनयन समाचार विभिन्न नगर निकाय

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More