विज्ञापनों में झूठे दावे करने वाले उत्तराखंड के 41 डॉक्टरों को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का नोटिस, रेगुलेशन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विज्ञापनों में झूठे दावे करने वाले उत्तराखंड के 41 डॉक्टरों को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने नोटिस जारी किया है। मेडिकल काउंसिल ने चेताया है कि इसके बाद भी वह न माने तो कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, प्रोफेशनल कंडक्ट, एटीक्यूट एंड एथिक्स रेगुलेशन 2002 के तहत कोई भी डॉक्टर न तो अपनी तस्वीर किसी विज्ञापन में प्रकाशित करा सकता है और न ही कोई बरगलाने वाला दावा कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

कई डॉक्टर ऐसे हैं जो कि किसी एक विषय के स्पेशलिस्ट हैं लेकिन अपने विज्ञापन में कई-कई दावे कर रहे हैं। कई डॉक्टर ऐसे हैं जो कि रेगुलेशन का उल्लंघन करते हुए अपनी बड़ी तस्वीरों के साथ विज्ञापन प्रकाशित, प्रसारित करा रहे हैं। मेडिकल काउंसिल की एथिकल एंड डिसीप्लीनरी कमेटी के सदस्य सचिव डॉ. डीडी चौधरी का कहना है कि वह लगातार इन विज्ञापनों की निगरानी करते हैं। सितंबर से यह प्रक्रिया चल रही है। जो भी डॉक्टर अपनी तस्वीर प्रकाशित कर रहा है या फिर मरीज को गुमराह करने वाला विज्ञापन प्रकाशित कर रहा है, उसे रेगुलशन के नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 41 डॉक्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

अनुशासनात्मक समिति, उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के सदस्य सचिव, डॉ. डीडी चौधरी,  ने बताया कि हमने अब तक 41 डॉक्टरों को नोटिस जारी किए हैं। रेगुलेशन के तहत अगर एक बार नोटिस पर भी कोई डॉक्टर रेगुलेशन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमने डॉक्टरों को इसके प्रति सजग रहने को भी कहा है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: orders for action against violation of regulation Uttarakhand Medical Council's notice to 41 doctors of Uttarakhand who made false claims in advertisements Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More