उच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 6 से 9 दिसंबर तक प्रस्तावित पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा स्थगित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय नैनीताल उच्च न्यायालय द्वारा 4 दिसंबर को पारित आदेश के बाद लिया गया। आयोग ने 7 मई 2025 को जारी विज्ञापन तथा 6 से 9 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक रोक दिया है। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर बाद में की जाएगी। इस संबंध में सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ के समक्ष हुई।कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के एक गलत प्रश्न को हटाकर संशोधित परिणाम जारी किया जाए और वर्ष 2022 के रेगुलेशन के अनुसार नई मेरिट सूची तैयार की जाए।

कुलदीप कुमार और अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्रारंभिक परीक्षा के कुछ प्रश्नों की वैधता पर सवाल उठाए थे। यह परीक्षा डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, राज्य कर अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित 120 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी। 8 अक्टूबर को जारी प्रारंभिक परिणाम में करीब 1200 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि सामान्य अध्ययन का एक प्रश्न गलत था, जिसके कारण परिणाम प्रभावित हुआ। सुनवाई के दौरान आयोग ने भी स्वीकार किया कि प्रश्न संख्या 70 त्रुटिपूर्ण था और इसे हटाया जाना चाहिए था। अदालत ने उस प्रश्न को पूर्ण रूप से हटाने के निर्देश दिए और विवादित तीन प्रश्नों की जांच विशेषज्ञ समिति से कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

 

न्यायालय का स्पष्ट मत है कि जब तक इन प्रश्नों की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और संशोधित परिणाम व मेरिट सूची दोबारा जारी नहीं होती, तब तक मुख्य परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। नई मेरिट सूची जारी होने के बाद ही आगे की परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 से 9 दिसंबर तक प्रस्तावित पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा स्थगित haridwar news On the orders of the High Court PCS 2025 main examination postponed as per the orders of the High Court PCS 2025 main examination proposed from 6 to 9 December postponed the Uttarakhand Public Service Commission postponed the PCS 2025 main examination proposed from 6 to 9 December uttarakhand news Uttarakhand Public Service Commission Haridwar उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा स्थगित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार उत्तराखण्ड न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More