उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला : मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी जांच के आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत कुछ शिक्षण संस्थानों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए छात्रवृत्ति राशि के गबन का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) के गठन के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि छात्रवृत्ति जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं में किसीभी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सत्र 2021–22 और 2022–23 के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड की 92 शैक्षणिक संस्थाएं संदेह के घेरे में हैं। 17 संस्थाओं के खिलाफ छात्रवृत्ति गबन की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कुछ मदरसे, संस्कृत विद्यालय और अन्य निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। जांच में पाया गया है कि कई मामलों में छात्रों की संख्या बढ़ाकर, फर्जी आधार कार्ड, और नकली निवास प्रमाणपत्रों के आधार पर छात्रवृत्ति राशि हड़पी गई। जिन संस्थाओं पर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है, उनमें उधमसिंह नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल और रुद्रप्रयाग के वासुकेदार संस्कृत महाविद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा नैनीताल, हरिद्वार व अन्य जिलों की कई संस्थाएं भी जांच के दायरे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर गठित SIT अब पूरेमामले की विस्तृत जांच करेगी। जांच के तहत न केवल संबंधित संस्थानों की भूमिका की समीक्षा की जाएगी, बल्कि प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। केंद्र सरकार ने सात बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं, जिनमें फर्जी मामलों की पहचान, एफआईआर दर्ज करना, और वित्तीय अनियमितताओं का विश्लेषण शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “छात्रवृत्ति जैसी जनहितकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

राज्य सरकार की यह सख्ती उन जरूरतमंद छात्रों के हित में है, जो वास्तव में छात्रवृत्ति के पात्र हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक स्पष्ट और सशक्त संदेश भी देती है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief minister dhami dehradun news SIT investigation order uttarakhand news Uttarakhand Scholarship Scam: Chief Minister ordered SIT investigation उत्तराखण्ड न्यूज एसआईटी जांच के आदेश देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More