उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा! इंटरमीडिएट में जसपुर की तनु चौहान तो हाईस्कूल में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी बने टॉपर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल बृहस्पतिवार (आज) सुबह जारी हो गया। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया तो इंटरमीडिएट में जसपुर उधमसिंह नगर की तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान पर रही।

इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत व जबकि इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जसपुर के आरएलएस चौहान एसवीएमआई कॉलेज (यूएस नगर) की तनु चौहान 97.60% अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में अव्वल आई हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चिन्यालीसौण उत्तरकाशी हिमानी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर के राज मिश्रा ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.60% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल की दीपांजलि गोस्वामी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.40% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज चुकटी देवरिया ऊधमसिंह नगर के उज्जवल सिंह बिष्ट ने 96.40% अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धर्मपुर देहरादून के छात्र सागर नेगी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर रहे।एसवीएमआईसी आवास-विकास ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एसवीएमआईसी रुद्रपुर के रोहित पांडे 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल की शिल्पी 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर के शौर्य 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी की कोमल कुमारी 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। एसवीएमआईसी एस चिन्यालीसौण के नारायण जोशी 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।एसवीएमआईसी उनियालसारी चंबा टिहरी निवासी आरची पुंडीर 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। एसवीएमआईसी जोशीमठ चमोली की स्नेहलता 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। एसवीएमआईसी गौचर चमोली के ऋषभ रावत 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।एसवीएमआईसी सेक्टर – 2 भेल रानीपुर हरिद्वार कशिश कांडपाल 98 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहे। विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर की ज्योति जोशी 98 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। जीएसवीएम हाईस्कूल कालाढुंगी नैनीताल के अनमोल 98 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ramnagar news Uttarakhand School Education! Tanu Chauhan of Jaspur in intermediate and Sushant Chandravanshi of Tehri Garhwal became topper in high school this time Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More