हिमस्खलन से फंसे 14 विदेशी ट्रेकर्स का उत्तराखंड एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। यहां पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन से फंसे 14 विदेशी ट्रेकर्स का उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक रवि कुमार, NOLS INDIAN PROGRAM DIRECTOR रानीखेत व सुरेश मधान, US एम्बेसी द्वारा दिनाँक 20 अप्रैल 2023 की रात्रि पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से ग्लेशियर पर प्रशिक्षण हेतु गए 14 ट्रैकर (13 विदेशी व 01 भारतीय) के फंसने की सूचना दी गयी थी। उक्त सूचना पर स्थानीय शासन व प्रशासन ट्रैकरों की सुरक्षा व रेस्क्यू किये जाने हेतु सक्रिय हो गए। उच्चाधिकारियों द्वारा ट्रैकरों की सहायता हेतु अपने-अपने विभाग से संबंधित यथा आवश्यक व्यवस्था मय मेडिकल किट, एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों को तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

इसी क्रम दिनाँक 22 अप्रैल को शासन-प्रशासन की अन्य टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ASI महिपाल सिंह के हमराह SDRF टीम ट्रैकरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सामान के घटनास्थल हेतु रवाना हुई थी। वाहन के माध्यम से SDRF टीम खाती गांव पहुँची जहाँ से घटनास्थल लगभग 33 किमी की पैदल दूरी पर था। SDRF टीमों द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों व दुष्कर मौसम व भारी बर्फबारी के बीच सभी चुनौतियों को दरकिनार करते हुए लगभग 14 किमी पैदल दूरी तय करने के उपरांत KMVN के द्वारी कैम्प में पहुँचे। थोड़ी देर विश्राम के उपरान्त द्वारी से 06 किमी और आगे पैदल मार्ग पर फुरकिया में उक्त ट्रैकर ग्रुप को ढूंढ निकाला, तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा उन्हें द्वारी कैम्प पहुँचाया गया। द्वारी में रात्रि रुकने के पश्चात SDRF टीम द्वाराअपने पर्यवेक्षण में ट्रैकर ग्रुप में वापस खाती गांव पहुँचाकर वाहन द्वारा सुरक्षित कपकोट पहुँचाया गया। सभी ट्रैकरों का स्वास्थ्य ठीक है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Uttarakhand SDRF successfully rescues 14 foreign trekkers trapped by avalanche Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More