वन प्रभाग टीम के साथ उत्तराखंड एसटीएफ ने दो भालू की पित्त के साथ एक अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पिथौरागढ़। उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही की है। वन प्रभाग पिथौरागढ़ व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम को साथ लेकर पिथौरागढ़ में 02 भालू की पित्त के साथ एक अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। 
 
राज्य में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के निर्देशन में गठित एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा पिथौरागढ़ वन प्रभाग व WCCB को साथ लेकर एक ऑप्रेशन में आज पिथौरागढ़ फोरेस्ट रेंज स्थित शिलोनी अड़किनी तिराहे के पास से एक वन्यजीव तस्कर शेरी राम पुत्र झुपरी राम निवासी ग्राम रोड़ी देवल, विजुल जिला बेतड़ी अंचल महाकाली, नेपाल को 02 भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।
 
वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से नेपाल से भारत में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था जिस पर एसटीएफ की 01 टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था, आज जब ये तस्कर माल को बेचने के लिए भारत आया तो इसे टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभी आगे डिटेल इण्टेरोगेशन के बाद स्पष्ट हो पायेगा, कि भालुओं की पोचिंग कब कहाँ किस जंगल में किस तरह की गयी है, भालू को जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। 
 
इस दौरान उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, आरक्षी दीपक भट्ट, मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार और पिथौरागढ़ वन प्रभाग टीम के कैलाश चन्द्र वन दरोगा – वन प्रभाग पिथौरागढ़, मनोज ज्याला वन आरक्षी, किरन नगरकोटि महिला वन आरक्षी, निरजंन कन्याल वन आरक्षी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news uttarakhand news Uttarakhand STF along with the forest division team arrested an international wildlife smuggler with the bile of two bears

More Stories

उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More