उत्तराखण्ड एसटीएफ ने 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को बिहार से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश पर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले दर्ज हैं। 
 
 
एसएसपी एसटीएफ की रणनीति के तहत शातिर ईनामी की गिरफ्तारी बिहार के जनपद सिवान क्षेत्र से की गई है, जो कि काफी समय से फरार चल रहा था और अपराध करने के उपरान्त बिहार के सिवान में जाकर छिप गया था। गिरफ्तार ईनामी के ऊपर रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर जनता से लाखो रुपये की ठगी करने का मुकदमा जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना रुद्रपुर में पंजीकृत है जिसकी विवेचना सीबीसीआईडी द्वारा की गयी थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा धर-पकड़ के आदेश अपनी टीमों को दे रखे हैं, इसी क्रम में सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के दिशा-निर्देशन एवं एसटीएफ के इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में कल 25-09-24 को उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा एक ऑपरेशन में थाना रुद्रपुर के 25000 रुपए के ईनामी अपराधी अक्षेश्वर तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी निवासी मुबारकपुर थाना चैनपुर जनपद सिवान, बिहार को बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार व पंजाब में छिपकर रहा था। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर की विशेष भूमिका रही। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा पिछले कई दिनों से उक्त ईनामीअपराधी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे परन्तु ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के सिवान जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी। टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है। गिरफ्तार अपराधी एक पेशेवर व शातिर ठग है जिसके द्वारा वर्ष 2010 में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने की एवज में कई लोगों के साथलाखों रुपये की ठगी व धोखाधड़ी की थी जिसपर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 406/420भादवि, थाना रूद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर में मुकदमा दर्ज है। 
 
 
गिरफ्तारी करने वाली एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार के अलावा टैक्नीकल कार्य एसटीएफ के उपनिरीक्षक केजी मठपाल, सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चन्द्र, आरक्षी दीपक भट्ट शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a criminal carrying a reward of 25 thousand rupees arrested from Bihar crime news rudrapur news uttarakhand news Uttarakhand STF Uttarakhand STF arrested a criminal carrying a reward of 25 thousand rupees from Bihar

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More