उत्तराखण्ड एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर) तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देश पर राज्य में अवैध हथियारों एवं गैंगस्टरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

एसटीएफ टीम ने मनोज पुत्र भोपाल सिंह, निवासी ग्राम भैंसवाल, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों के अपराधी फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज करा रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया कि शस्त्र लाइसेंस संख्या 3805 को पहले सिरसा से मेरठ और उसके बाद देहरादून स्थानांतरित दर्शाया गया था, जबकि सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से पुष्टि हुई कि उक्त लाइसेंस वहां से कभी जारी ही नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

इस आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 15 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर देहरादून में धारा 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता तथा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखण्ड में सक्रिय फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे किए हैं। एसटीएफ अब विभिन्न जिलों में दर्ज फर्जी लाइसेंसों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी, बलवा तथा जान से मारने की धमकी से संबंधित मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

इस कार्रवाई में निरीक्षक अब्दुल कलाम, उप निरीक्षक विद्यादत्त जोशी, अपर उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल सहित एसटीएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action by Uttarakhand STF arrested by STF with fake arms license and illegal weapons crime news dehradun news Member of an interstate gang making fake arms licenses uttarakhand news Uttarakhand STF arrested a member of an interstate gang with fake arms license and illegal weapons उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियार के साथ एसटीएफ की गिरफ्त में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More