उत्तराखण्ड एसटीएफ ने ऑटोमैटिक हथियार सहित दो शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, कारतूस और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की है।इस ऑपरेशन के साथ ही उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सक्रिय एक बड़े गैंग के नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
 
एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं ने कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों के कब्जे से दो पम्प एक्शन गन, दो पिस्टल (32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शमशेर सिंह (39 वर्ष), निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर और सिमरनजीत (37 वर्ष), निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी सिमरनजीत थाना पुलभट्टा का पुराना हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये हथियार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लाए थे और जसपुर में बेचने की फिराक में थे।साथ ही यह भी सामने आया है कि इन हथियारों को फर्जी लाइसेंस के जरिए वैध दिखाकर आगे सप्लाई करने की योजना थी। मामले में अन्य इनपुट्स पर भी जांच जारी है।
 
इस सफल कार्रवाई में एसटीएफ टीम के निरीक्षक पावन स्वरूप, निरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, विपिन चंद्र जोशी, केजी मठपाल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसके अलावा कोतवाली जसपुर पुलिस टीम ने भी अहम भूमिका निभाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rudrapur news two notorious smugglers arrested with automatic weapons udham singh nagar news uttarakhand news Uttarakhand STF action Uttarakhand STF arrested two notorious smugglers with automatic weapons उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज ऑटोमैटिक हथियार सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार क्राइम न्यूज रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More