उत्तराखण्ड एसटीएफ ने 20 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी के आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखण्ड। देहरादून और कुमाऊं एसटीएफ ने जयपुर, राजस्थान से 20 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिसंबर 2025 में नैनीताल के 80 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को तीन दिनों तक व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट किया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने बुजुर्ग को दिल्ली क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताते हुए डराया-धमकाया और कहा कि उनके नाम पर खुले बैंक खाते में करोड़ों रुपए का लेन-देन हो रहा है तथा आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है। डर के बावजूद बुजुर्ग ने साइबर थाना कुमाऊं, रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का सत्यापन कर आरोपी की पहचान की। आरोपी 19 वर्षीय महीम सिसौदिया, जयपुर निवासी, पेशेवर साइबर अपराधी था जो लगातार अपनी पहचान और स्थान बदल रहा था। उसने पुलिस की जांच से बचने के लिए बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

थाना शिप्रा पथ, जयपुर जाकर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। पता चला कि वह पुराने पते से कई साल पहले ही चला गया था। नए पते पर जाकर आरोपी महीम सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि दिसंबर महीने में आरोपी के बैंक खाते में लाखों रुपए का लेन-देन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

साइबर एएसपी कुशमिश्रा ने बताया कि आरोपी पेशेवर और शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब और उत्तर प्रदेश में सात शिकायतें दर्ज हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 20 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी Accused of ₹20 lakh cyber fraud STF action STF arrests accused from Rajasthan uttarakhand news Uttarakhand STF arrests accused of ₹20 lakh cyber fraud from Rajasthan उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ की कार्यवाही एसटीएफ ने राजस्थान से किया आरोपी को गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More