उत्तराखंड विजिलेंस ने महिला चिकित्साधिकारी रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने उत्तरकाशी के नौगांव में तैनात एक पशु चिकित्साधिकारी को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिलाओं के लिए बकरी पालन योजना में मिलने वाली सरकारी अनुदान का चेक देने के एवज में यह रिश्वत ली जा रही थी।

प्राप्त समाचार के मुताबिक शिकायकर्ता द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु दिनांक 12.01.2023 को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त दिनांक 13.01.23 को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून के कार्यालय में आकर एक शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि “ अनुसूचित जाति / जनजाति की बी0पी0एल0 महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका गोयल द्वारा 8,000/- रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है “पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून श्रीमती रेनू लोहानी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपो पर संज्ञान लेते हुये गोपनीय रूप मे जाँच करायी गयी। जांचोपरान्त शिकायती पत्र में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। जिस पर त्वरित एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। दिनांक 18-01-2023 को ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त डॉ0 मोनिका गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डाम्टा बडकोट/ अतिरिक्त प्रभार नौगाँव जनपद उत्तरकाशी निवासी सरकारी आवास ब्लॉक परिसर जनपद उत्तरकाशी, को आज दिनाक 18/01/2023 पशु चिकित्सालय कार्यालय नौगाँव से शिकायतकर्ता से 8000/रू0-( आठ हजार रूपये ) की रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। डा०)मोनिका गोयल वर्ष 2011 से वर्तमान तक पशु चिकित्साधिकारी पद पर जनपद उत्तरकाशी में नियुक्त है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttarakhand vigilance arrested female medical officer red handed taking bribe Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More