उत्तराखण्ड मौसम पूर्वांनुमान : मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में इन दिनों सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ पहाड़ों में पाला पड़ने से सर्द हवाएं चल रही है वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं, मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 14 जनवरी बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज शुष्क मौसम के बावजूद ठंड का प्रकोप रहेगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद सहित, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला पड़ने से परेशानियां हो सकती हैं। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की
स्थिति बने रहने की संभावना भी जताई है।
 
16- 17 जनवरी को बारिश बर्फबारी की संभावना
 
 
16 और 17 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंची चोटियों मेंबर्फबारी कीसंभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Today's weather forecast for Uttarakhand uttarakhand news Uttarakhand Weather Forecast: Yellow alert issued for dense fog and cold day in the plains उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More