भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तराखण्ड को अचानक बारिश से मिली राहत, राज्य के 8 जिलों के लिए तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। इस दौरान जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है। 

मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।देहरादून, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज से अति तेज बारिश तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

राज्य के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं और बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है। बुधवार को भी नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 जून को राज्यभर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 13 जून को पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है,जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news gets sudden relief from rain; 'Orange Alert' issued for heavy rain and thunderstorms across eight districts of the state grappling with scorching heat Orange alert for heavy rain and thunderstorms Relief from rain in Uttarakhand uttarakhand uttarakhand news Weather Update उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में बारिश से राहत तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट देहरादून न्यूज मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More