बरसाती नाले में वाहन बह जाने से उत्तराखंड के लोकगायक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां बरसाती नाले में वाहन बह जाने से उत्तराखंड के लोकगायक की मौत के साथ ही टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ सौ की गजक के बदले महिला को दे दिए दो लाख पांच हजार, तीन घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने दिलाया वापस 

देर रात कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। बताया जा रहा है कि रात 2.30 बजे के आसपास दिल्ली से आ रही टाटा सूमो नाले में बह गई। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे। इस दौरान बड़ी मुश्किल से वाहन में सवार लाेगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। आनन फानन में सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन कालाढूंगी से रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद फुलारा उत्तराखंड की लोक गायक थे वह कई लोकगीत गा चुके हैं। उनके निधन पर उत्तराखंड के लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी, बिशन हरियाला, लोकगायिका बबीता देवी, शिबू रावत, नवीन रावत और उत्तरांचल भ्रांति संस्थान दिल्ली ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttarakhand's folk singer died due to vehicle being washed away in a rain drain Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More