यूटीयू पेपर लीक : परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून । उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परीक्षा सेपहले एक विषय का प्रश्नपत्र छात्रों तक पहुंचने की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय ने दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मामले में आरोपी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सात वर्षों के लिए विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी.के.पटेल ने बताया कि ‘मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिलने पर कुलपति के निर्देश पर जांच कराई गई। जांच समिति और संस्थान की आंतरिक जांच में सामने आया कि बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता आशीष कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छात्रों तक साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

जांच के दौरान ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी’ विषय की परीक्षा की गोपनीयता पर भी सवाल उठे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दीं। इनकी पुनर्परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने इस मामले में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी में लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

इन दोनों विषयों की पुनर्परीक्षा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध संबंधित इंजीनियरिंग संस्थानों में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad paper leak uttarakhand news Uttarakhand Technical University UTU Paper Leak: Question paper went viral before the exam viral question paper

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More