असहाय जन को सर्दी से बचाने वंदे मातरम ग्रुप आया आगे, कंबल वितरण कर दे रहा सहयोग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जरूरतमंद की सहायता व सहयोग करना समाज के हर वर्ग का दायित्व बनता है और इसके लिए हर वर्ग को निस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिए। ठंड के मौसम में समाजसेवी संस्थाओं व लोगों द्वारा जरूरतमंदों की सहायता करने के कार्य की जितनी प्रशसा की जाए वह कम ही होगी। ऐसा ही नेक कार्य समाज सेवी संगठन वंदे मातरम ग्रुप के द्वारा ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर कंबल वितरण अभियान चला कर किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दानू ने बताया कि उनकी टीम द्वारा प्रत्येक वर्ष ठंड के प्रभाव से किसी की मौत न हो उद्देश्य को लेकर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जाते हैं। जिसके लिए पहले उनकी टीम द्वारा शहर के विभिन्न फुटपाथो, रेलवे स्टेशन,चौराहों आदि स्थानों पर ऐसे लोग, जिनके सर के ऊपर छत तो दूर की बात ओढ़ने के लिए कंबल तक नहीं होते को चिन्हित किया जाता है। जिसके बाद वंदे मातरम ग्रुप की टीम रात के समय सड़कों पर घूम कर कंबल वितरित करती है। इसी के क्रम में शनिवार(कल) रात्रि वन्देमातरम की टीम के द्वारा हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मुखानी चौराहा, मंगल पड़ाव, बरेली रोड आदि स्थानों पर कम्बलों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा इस मुहिम में जो भी लोग मदद करना चाहता है तो वह वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों को कंबल उपलब्ध करा सकते है। इस दौरान वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य अभिनव वार्ष्णेय, गौरव पांडे, विशाल चौधरी, पंकज दानू, हर्ष जोशी, हिमांशु उप्रेती, प्रथम हिंदवान, ललित पवार, योगेन्द्र रौतेला आदि लोग शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: giving cooperation by distributing blankets Haldwani news Uttrakhand news Vande Mataram group came forward to save helpless people from cold Vande mataram grup

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More