वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के  कृष्ण चन्द्र मिश्रा वर्ष 2025 के लिए आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग के उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक के पुरस्कार से सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के सहायक प्राध्यापक कृष्ण चन्द्र मिश्रा को “आईईईई यूपी सेक्शन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण स्वैच्छिक योगदान के लिए जिसमें कार्यक्रमों का समन्वय, प्रशासनिक सहायता और सेक्शन-स्तरीय पहलों में निरंतर भागीदारी शामिल है” में अग्रणीय योगदान हेतु 1 फ़रवरी 2026 को कानपुर में आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग के उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक के पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
बताते चलें कि वर्ष 2016 से लगातार कृष्ण चन्द्र मिश्रा द्वारा महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, सुद्धोवाला, देहरादून में आईईईई डब्लूआईटी स्टूडेंट ब्रांच के कॉउंसलर रहते हुए, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया। वर्ष 2018 से 2020 तक यंग प्रोफेसनल एफिनिटी ग्रुप, आईईईई यूपी सेक्शन के चेयर रहे है,साथ ही वर्ष 2021 से 2023 तक आईईईई यूपी सेक्शन के जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे है। वर्ष 2025 में सेक्शन हिस्ट्री एंड पब्लिकेशन समिति, आईईईई यूपी सेक्शन के चेयर भी रहे। वर्तमान में श्री मिश्रा आईईईई डब्लूआईटी वुमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप के सलाहकार भी है।
 
इस दौरान आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग के अध्यक्ष प्रो योगेश कुमार सिंह, प्रोफेसर आईआईटी कानपुर, प्रो सतीश कुमार सिंह, प्रोफेसर आईआईआईटी इलाहाबाद , प्रो राघवेंद्र चौधरी, प्रोफेसर आईआईटी कानपुर, प्रो मोहम्मद रिहान, निर्वाचित अध्यक्ष आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग और प्रोफेसर एएमयू अलीगढ़, सचिव प्रो आर के सिंह, प्रोफेसर आईआईटी बीएचयू बनारस, संयुक्त सचिव प्रो वरुण काकर, बीटीकेआईटी द्वारहाट भी उपस्थिति रहे। आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग वार्षिक आम सभा की बैठक में विशेष उपस्थिति प्रो एस एन सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर आईआईटी कानपुर और वर्तमान निदेशक आईआईआईटीएम ग्वालियर के साथ-साथ प्रो जे रामकुमार, वरिष्ठ प्रोफेसर आईआईटी कानपुर की रही। अवार्ड की घोषणा प्रो आशीष कुमार एमएनआईटी इलाहाबाद व अध्यक्ष पुरस्कार समिति आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग द्वारा की गई।
 
आईईईई डब्लूआईटी स्टूडेंट ब्रांच के कॉउंसलर कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने इस पुरुस्कार का श्रेय स्टूडेंट ब्रांच की छात्राओ, आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग के सभी अधिकारीगण,  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन, संस्थान निदेशक और सभी फैकल्टी मेंबर्स के साथ-साथ धर्मपत्नी अमिता मिश्रा को दिया।
 
कृष्ण चंद्र मिश्रा प्रोफेसर डब्ल्यूआईटी देहरादून ने साथ ही Activity Based Chapter Incentive Award में तीसरा स्थान व सर्वश्रेष्ठ सोसायटी पुरस्कार, बीटीकेआईटी द्वारहाट के छात्रों, डॉ वरुण काकर, प्रोफेसर बीटीकेआईटी के साथ प्राप्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: awarded the Outstanding Section Volunteer Award for 2025 dehradun news IEEE Uttar Pradesh Section Krishna Chandra Mishra of Veer Madho Singh Bhandari Technical University Krishna Chandra Mishra of Veer Madho Singh Bhandari Technical University awarded the IEEE Uttar Pradesh Section Outstanding Section Volunteer Award for 2025 uttarakhand news आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज वर्ष 2025 उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक के पुरस्कार से सम्मानित वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृष्ण चन्द्र मिश्रा

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More