कल हरिद्वार दौरे पर आयेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते पुलिस ने किया रूट डायवर्ट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार (कल) हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरिद्वार व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। यातायात पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। दिल्ली से वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। 

ऋषिकेश-भानियावाला से हरिद्वार मार्ग पर प्रातः आठ से दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह रहेगा रूट डायवर्जन ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहे पर रोका जाएगा। साथ ही देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी चौराहे से डायवर्ट किया जा सकता है। भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर पर रोका जाएगा। ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा। साथ ही ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से बाया चीला होते हुए हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियां परखने के लिए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने आइजी गढ़वाल करन सिंह नाग्नयाल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के साथ रूट का जायजा लिया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और हरिहर आश्रम कनखल का भ्रमण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इसके बाद सीसीआर में अधीनस्थों की बैठक लेते हुए आने वाले चार दिन तक धर्मनगरी में वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिए। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हरिद्वार में अगले तीन चार दिन में वीवीआइपी मूवमेंट रहेगा। इसलिए पुलिस को हर मिनट चौकन्ना रहना है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news police diverted the route due to VVIP program Uttrakhand news Vice President Jagdeep Dhankhar will visit Haridwar tomorrow

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More