उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हल्द्वानी आगमन, आर्मी हैलीपैड पर राज्यपाल ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। यहां वे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 50 वर्ष पूर्ण होनेपर आयेाजित समारोह के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उप राष्ट्रपति के आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने स्वयं उपस्थित होकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उप राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक गरिमा और अतिथि सत्कार की परंपरा से अवगत कराया। उनके साथ लोकसभा सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट, उत्तराखण्ड राज्य वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक मेहरा, मुख्य सचिव के प्रतिनिधि एवं कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल, आईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन समेत अनेक प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Army helipad arrival in Haldwani Governor welcomed him Governor welcomed him at Army helipad Haldwani news uttarakhand news Vice President Jagdish Dhankhar Vice President Jagdish Dhankhar's arrival in Haldwani

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More