महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता
 
मुखानी और रामनगर में वारदातों को दे चुका था अंजाम, 10 मुकदमों में वांछित आरोपी दबोचा गया

 
हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र सहित रामनगर में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्सएक्ट समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2026 को बीना पाठक, निवासी ऊंचापुल ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।इस संबंध में थाना मुखानी में FIR  संख्या 09/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकार 30 जनवरी 2026 को देवभूमि सैनिक कॉलोनी निवासी कमला देवी से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र झपटने की घटना हुई। इस मामले में एफआईआर संख्या 10/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके अलावा 06 फरवरी 2026 को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में विजलक्ष्मी से भी मंगलसूत्र झपटने की वारदात हुई, जिसमें कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 35/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को तत्काल खुलासे और बरामदगी के निर्देश दिए। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी मोटरसाइकिल संख्या HR 29 AF 2325 से कालाढूंगी की ओर से हल्द्वानी आ रहा है। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोकते हुए चालक फिरोज गांधी पुत्र नंदराम, निवासी पदमपुर थाना मिल्क खाना तहसील स्वार जिला रामपुर, उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पीछे बैठा साथी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी के कब्जे से चोरी के 02 पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिल HR 29 AF 2325 FZ-S रॉकी पुत्र प्रतीक सरदाना निवासी फरीदाबाद के नाम पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 30 जनवरी और 04 फरवरी को मुखानी क्षेत्र में तथा 06 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटे थे। वह एक बार फिर वारदात को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

अभियुक्त के विरुद्ध हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में कुल 05 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त रामपुर (उत्तर प्रदेश) में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के 05 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित जनपद से जुटाई जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील चंद्र जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य सहित एसओजी व सीसीटीवी टीम के कुल 18 पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A cunning thief who used to snatch Mangalsutra from women has been arrested accused of snatching Mangalsutra from women crime news Nainital Police arrested the cunning thief Nainital/Haldwani News SSP Nainital Dr. Manjunath TC made the disclosure uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार नैनीताल/हल्द्वानी न्यूज महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने का आरोपी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More