बीच सड़क पर लड़कियों के गुटों में झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फोटो पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में पुलिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हीरा नगर क्षेत्र में सड़क पर लड़कियों के गुटों में झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में डंडों से लैस लड़कियों के गुट ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

योगा पार्क के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ढलते वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क पहुंचे थे। यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद जूतमपैजार हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। गनीमत रही कि इस मारपीट कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है ।मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police in preparation for action by identifying photos Uttrakhand news Video of a fight between groups of girls on the middle of the road went viral on social media

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More