नैनीताल जिला पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया की गोपनीयता भंग करने के आरोप में वीडियोग्राफर पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की मतगणना प्रक्रिया की गोपनीयता भंग करने के मामले में हल्द्वानी की एक एजेंसी के वीडियोग्राफर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

आरोप है कि वीडियोग्राफर ने वीडियो से बैलेट पेपर की फोटो निकालकर कांग्रेस से जुड़े एक व्यक्ति को दी थी। जिसने फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर बैलेट पेपर में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जिला पंचायती राज अधिकारी नैनीताल सुरेश प्रकाश बैनी ने तल्लीताल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हल्द्वानी के आरटीओ रोड स्थित एक एजेंसी को 14 और 15 अगस्त को मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी को अधिकृत किया था। एजेंसी ने संजय सोनकर नाम के एक युवक को इसके लिए भेजा था। 15 अगस्त को मतगणना प्रक्रिया के दौरान युवक ने वीडियो बनाई और उसमें से बैलेट पेपर की एक फोटो लेकर एक अन्य व्यक्ति को दे दी। उसने इसे फेसबुक पर यह कहते हुए वायरल किया था कि बैलेट पेपर में ‘1’ को ओवरराइटिंग कर ‘2’ बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of violating the confidentiality of the counting process case filed against videographer Case filed against videographer for violating the confidentiality of the counting process of Nainital District Panchayat elections Nainital District Panchayat elections nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल जिला पंचायत चुनाव की मतगड़ना नैनीताल न्यूज मतगणना प्रक्रिया की गोपनीयता भंग करने का आरोप वीडियोग्राफर पर मुकदमा दर्ज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More