विजिलेंस ने चकबंदी लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। विजिलेंस ने स्वतंत्र गवाहो के समक्ष चकबंदी लेखपाल विरेन्दर कुमार को चकबंदी कार्यालय बहादराबाद से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहम्मद यूसुफ पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बोडाहेड़ी, रुड़की ने हैल्प लाईन नं0 1064 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि रांगड़वाला में वर्ष 2013 में खरीदी गई वसीयत की जमीन को शिकायतकर्ता द्वारा खरीदफरोख्त कर अन्य को बेच दिया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी लेखपाल विरेन्दर कुमार पुत्र स्व0 गंगादास, निवासी मकान नं0-120, सिंधी वाली गली, थाना गंगनहर मूल निवासी ग्राम बनेड़ाजट, पो0- बनेड़ाजट, थाना बाबरी, जिला शामली, उ0प्र0 हाल तैनाती चकबंदी लेखपाल रांगड़वाला, मानुमास क्षेत्र धनौरी, चकबंदी कार्यालय बहादराबाद जिला हरिद्वार द्वारा शिकायतकर्ता को भय दिखा कर कि उक्त संबंध में एडीएम कार्यालय हरिद्वार में वाद दर्ज है तथा शिकायतकर्ता के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराये जाने के आदेश पारित हो गए हैं, जिससे वह शिकायतकर्ता को अभियोग पंजीकृत होने से बचाने की एवज में 1 लाख रूपये रिश्वत की माँग की गयी थी, जिसमें आरोपी द्वारा 50 हजार रिश्वत की बात तय कर ली गयी।पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून श्रीमती रेनू लोहनी द्वारा उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपों का संज्ञान लेते हुए गोपनीय रूप से जांच करायी गयी। जांचोपरान्त लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये । जिस पर त्वरित रूप से ट्रैप टीम का गठन किया गया। दिनांक 11-05-2023 को ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त चकबंदी लेखपाल विरेन्दर कुमार को चकबंदी कार्यालय बहादराबाद से सतर्कता की ट्रैप टीम द्वारा अपराहन लगभग 13:00 बजे शिकायतकर्ता से रिश्वत ग्रहण करते हुए स्वतंत्र गवाहो के समक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सर्तकता अधिष्ठान, सैक्टर देहरादून में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ट्रैप टीम के उत्साह वर्धन हेतु निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है ।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी / अधिकारी द्वारा भष्टाचार के माध्यम से आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की गयी हो तथा किसी कार्य हेतु रिश्वत की अवैध मांग की जा रही हो या अन्य व्यक्तियों/बिचोलियों के द्वारा पैसे लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हो तो बिना भय के भ्रष्टाचारियों / भ्रष्टाचार के विरूद्ध टोल फ्री नम्बर- 1064, UK1064 APP तथा सतर्कता अधिष्ठान की वेबसाईट www.vigilance.uk.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपक लम्बित शिकायतों पर सतर्कता अधिष्ठान स्तर पर तत्परता से कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news Vigilance arrested Chakbandi Lekhpal red handed taking bribe Vigilance news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More