हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल और उनके कार्यालय में तैनात एकाउंटेन्ट को एक लाख बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह रकम न्यायालय में कार्यरत छह कर्मियों की एसीपी फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में मांगी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि एसीपी प्रक्रिया के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में से दो सदस्यों ने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा जान बूझकर फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता को कार्यालय बुलाया गया, जहां एकाउंटेन्ट बसन्त कुमार जोशी ने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी प्रत्येक कर्मचारी से ₹50,000 की मांग कर रहे हैं और कुल ₹1,20,000 की राशि में सौदा तय हुआ। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता के निर्देशन में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार दिनांक 9 मई 2025 को सतर्कता टीम ने दोनों आरोपियों को नैनीताल कोषागार कार्यालय में शिकायतकर्ता से एक लाख बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को सफल कार्रवाई के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आम जनता से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और सहयोग की अपील की है। नागरिक 1064 टोल फ्री नंबर या WhatsApp नंबर 9456592300 पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]