विजिलेंस ने एक लाख रुपए की घूस लेते आइएसबीटी चौकी इंचार्ज को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विजिलेंस देहरादून सेक्टर की टीम ने थाना पटेलनगर की आइएसबीटी चौकी के इंचार्ज देवेश खुगशाल को एक लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर खुगशाल ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 05 लाख रुपए की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरुगेसन के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बंजारावाला निवासी जावेद ने भूमि विवाद में उसके दोस्त और अन्य तीन के विरुद्ध शिकायत दी थी। इसकी जांच आइएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को सौंपी गई थी। चौकी इंचार्ज ने मुकदमे और गैंगस्टर लगाने का भय दिखाया। उनके दोस्तों के नाम हटाने की एवज में 05 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। विजिलेंस ने गोपनीय जांच में शिकायत को सही पाया और ट्रैप टीम गठित की। इसी क्रम में बुधवार को चौकी इंचार्ज को एक लाख रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने एसआई खुगशाल के कार्यालय और आवास पर भी जांच की। निदेशक विजिलेंस ने इस कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद इनाम की घोषणा के साथ ही कहा कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 व व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bribe of one lakh rupees dehradun news ISBT Chowki Incharge arrested uttarakhand news Vigilance action Vigilance arrested ISBT Chowki Incharge taking bribe of one lakh rupees आइएसबीटी चौकी इंचार्ज को किया गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज एक लाख रुपए की घूस देहरादून न्यूज विजिलेंस कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More