पिथौरागढ़। विजिलेंस की टीम ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कानून गो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ के कानूनगो द्वारा उसके तहसील वार्ड डीडीहाट में बन रहे दुमंजिले मकान का काम रूकवा दिया है तथा उसके तोक छपट्टा में बनने वाले मकान का निर्माण करने पर भू-ग्राही अधिनियम की धारा 3/4 में चालान करने की धमकी दी गयी। उक्त कार्यों को करवाने के एवज में 25000-25000 रूपये कुल 50,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी से वार्ता की तो वह 40,000 रूपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया है। शिकायत की जांच सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी में नियुक्त निरीक्षक को दी गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता द्वारा तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त आरोपी कानूनगो नारायण सिंह करायत द्वारा शिकायतकर्ता के तहसील वार्ड डीडीहाट में बन रहे दुमंजिले मकान का काम रूकवा दिया है तथा उसके तोक छन्पट्टा में बनने वाले मकान का निर्माण करने पर भू-ग्राही अधिनियम की धारा 3/4 में चालान करने की धमकी देते हुए उक्त कार्यों को करवाने के एवज में प्रत्येक कार्य के 25,000-25,000 रूपये मांगे जा रहे है। उक्त शिकायत की जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा अपने पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त कानूनगो नारायण सिंह करायत हॉल निवासी निकट जेएमके टाईल्स की दुकान, मोहल्ला खोल्टा, जनपद अल्मोड़ा, मूल निवासी ग्राम पजीना पट्टी शहरू, तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए तहसील ‘कार्यालय डीडीहाट परिसर में स्थित उसके सरकारी आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूरकृत करने की घोषणा की गयी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]