पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ राजस्व उप निरीक्षक को विजलेंस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। उधम सिंह नगर जिले में किच्छा तहसील के राजस्व उप निरीक्षक कानूनगो को विजलेंस की टीम ने पांच हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी कानूनगो ने कृषि भूमि की नाप करने के एवज में घूस ली थी।

भूमि की पैमाइश करने के मामले में घूस मांग रहे कानूनगो को विजलेंस की टीम ने किच्छा तहसील आवास से पांच हजार के साथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित द्वारा 19 जनवरी को हल्द्वानी विजिलेंस को मामले की शिकायत की थी। पीड़ित ने विजिलेंस की टीम को बताया था कि किच्छा के राजस्व निरीक्षण कानूनगो धनेश कुमार शर्मा ने उससे कृषि भूमि की नाप कराने के लिए पांच हजार रूपए मांगे हैं। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और जैसे ही शिकायतकर्ता ने धनेश कुमार शर्मा को पांच हजार रुपए दिए, तभी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विजिलेंस की टीम अपने साथ पकड़कर हल्द्वानी ले गई। एसपी विजलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया की शिकायतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाइश शुल्क 9 हजार रुपए तहसील में जमा किया गया था, परंतु आरोपी धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाइश का काम नहीं किया गया और टालता रहा। जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा 19 जनवरी 2023 को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की और 1064 में भी शिकायत की गई थी। जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज आरोपी को तहसील परिसर से उसके आवास में पांच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news Vigilance arrested revenue sub-inspector with a bribe of five thousand rupees

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More