हरिद्वार।शनिवार देर रात विजिलेंस ने रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था।इससे पहले डॉक्टर मसूरी में तैनात था। बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने के आरोप में पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की गई। तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को इमरजेंसी में मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में भी चर्चा का माहौल बना रहा।आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार
निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि डॉक्टर पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]