12,000 रुपये की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। यहां विजिलेंस टीम ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।आरोपी अधिकारी ने लकड़ी के ठेकेदार से आम के पेड़ काटने की अनुमति देने के एवज में यह रिश्वत ली।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले 5-6 वर्षों से यह काम कर रहा है। उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे और उनके काटने के लिए नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक था। शिकायत में कहा कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने कुल 16 पेड़ों को काटने की अनुमति देने के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

इसके बाद टीम ने ट्रैप योजना बनाई और शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ आरोपी के कार्यालय भेजा। जैसे ही बादल पांडे ने 12,000 रुपये स्वीकार किए, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

विजिलेंस टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kichha news Senior Horticulture Inspector in Vigilance Custody udham singh nagar news uttarakhand news Vigilance Operation Vigilance Team Arrests Senior Horticulture Inspector for Accepting a Bribe of ₹12000 उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक विजिलेंस की गिरफ्त में विजिलेंस की कार्यवाही ₹12 ₹12000 Bribe

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More