गौलापार में शराब की दुकान व बार खोले जाने के विरुद्ध ग्रामीण उतरे विरोध में, एसएसपी को दिया ज्ञापन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के किसी भी गांव में शराब की दुकान या बार खोलने का खुला विरोध करते हुए यहां के अनेकों गांवों के जनप्रतिनिधि ने बैठक कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को भावनाओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।

गौलापार के दर्जन भर गांव के जनप्रतिनिधि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मिले। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन की संस्तुत के बाद गौलापार के नवाङखेङा में बार का लाइसेंस जारी कर दिया। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा इसका भारी विरोध कियागया था बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने कहा कि बार के खुलने के बाद यहां बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने के साथ ही महिलाओं को गृह क्लेश का सामना करना पङ रहा है। इससे गांवों में अशांति व अराजकता का माहौल है। सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित में बार का लाइसेंस रद्द करते हुए भविष्य में किसी और को भी लाइसेंस न दिया जाए।
ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि खेङा ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है कि गौलापार क्षेत्र में बार व शराब की दुकान का लाइसेंस न दिया जाए। यदि लाइसेंस दिया गया तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एकजुट होकर विरोध करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल थे। इस दौरान मुख्य रूप से अर्जुन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, पूनम, पुष्पा, अनिता, दीपा, मनोज रावत, आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More