करायल से जमराडी-टकूरा-थलाडी-तुषराड को जाने वाली सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना देकर प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में करायल से जमराडी-टकूरा-थलाडी-तुषराड को जाने वाली सड़क की दयनीय स्थिति पर बीते दस सालों से कोई सुनवाई नहीं होने पर धरना देकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों महिलाओं एवं जनता ने वन विभाग और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनप्रतिनिधि काम कराओ शराब नहीं, सड़क बनवाओ आदि नारे लगाए।
 
 
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सत्ता दल में मंत्री बने के ख्वाब देख रहे हैं। जैसे ही जनता आन्दोलन करने की तैयारी करने लगती है। विधायक केलोग जनता को गुमराह कर आन्दोलन तोड़ने में पूरी शक्ति लगा देते हैं। यही ताकत अगर रोड़ बनवाने में लगाते तो आज तक सड़क बन जाती। वन विभाग, लोकनिर्माण विभाग एक दूसरे पर बहाना बनाकर जनता के साथ अन्याय कर रहे। बगैर नियम कानूनों का पालन करे सड़क बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार करवा रहे हैं। पहाड़ो को चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कटवा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में तय किया गया कि सड़क पक्की करवाने के लिए प्रशासन-शासन से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी, जिसके तहत 27 मार्च या 29 मार्च को उग्र आंदोलन हल्द्वानी अथवा नैनीताल में किया जाएगा। 
 
इस दौरान धरना प्रदर्शन में किशन सिंह बर्गली, महेश सिंह कुंवर, कुन्दन सिंह बोरा, पुष्पा बोरा, तुलसी देवी, पार्वती देवी, धनपा देवी, धनी देवी, गंगा देवी, परी देवी, ललिता कुंवर, पुष्पा बोरा, जानकी देवी, चम्पा देवी, नारायण सिंह रौतेला, कमल सिंह बर्गली, बालम सिंह बर्गली, तारादत्त, देवेन्द्र सिंह बर्गली, रमेश सिंह, त्रिलोक सिंह बर्गली, जितेन्द्र सिंह बर्गली, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demand for road construction Haldwani news Road from Karayal to Jamradi-Takura-Thaladhi-Tushrad sit-in protest uttarakhand news villagers staged a sit-in protest Villagers staged a sit-in protest for the construction of a road from Karayal to Jamradi-Takura-Thaladhi-Tushrad

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More