किशोरी के अपहरण को लेकर दो समुदायों में पथराव से दस घायल, कई थानों की फोर्स पहुंची गांव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लक्सर। यहां 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध हालात में लापता होने से परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ ही मारपीट और पथराव होने से करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर अपहरण करने काआरोप लगाया था। साथ ही भिक्कमपुर पुलिस चौकी में दोनों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने रात में ही दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में रात से ही दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई थी। रविवार सुबह किशोरी के अपहरण की सूचना हिंदू संगठनों को पता चली तो वह बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और किशोरी की जल्द तलाश करने की मांग करने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। काफी देर तक पुलिस के सामने ही पथराव होता रहा।

 

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

घटना की सूचना मिलते ही लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, खानपुर एसओ रविंद्र शाह, पथरी समेत आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया और मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पथराव में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों युवकों और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द हीकिशोरी को तलाश लिया जाएगा। अगर किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: forces from several police stations reached the village Kidnapping of a teenage girl Laksar News stone pelting in two communities Ten injured in stone pelting in two communities over the kidnapping of a teenage girl ten people injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More