उत्तराखण्ड भाजपा युवा मोर्चा के विपुल मैंदोली अध्यक्ष और दीपेंद्र कोश्यारी व मुलायम सिंह रावत बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें -

 

 खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के शीर्ष पदों पर नए चेहरों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

ऋषिकेश निवासी विपुल मैंदोली को भाजपा युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विपुल लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं और पार्टी के एक जुझारू युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। संगठन में उनकी लंबे समय से की गई सेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

भाजपा ने दो नेताओं को युवामोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इनमें पहला नाम दीपेंद्र कोश्यारी का है, जो नैनीताल से आते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। दीपेंद्र शुरू से ही पार्टी के माहौल में रचे-बसे रहे हैं और आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।दूसरे महामंत्री बने टिहरीगढ़वाल के मुलायम सिंह रावत। मुलायम सिंह भी लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं और पार्टी ने उनकी मेहनत को पहचानते हुए उन्हें यह पद सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

गौरतलब है कि भाजपा ने 15 सितंबर को ही उत्तराखंड में 42 सदस्यीय नई प्रदेश टीम घोषित की थी। इसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया था। साथ ही, 8 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मोर्चा की कमान रुचि भट्ट को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

भाजपा द्वारा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्रियों की यह घोषणा साफ संकेत देती है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Deependra Koshyari and Mulayam Singh Rawat became the General Secretaries dehradun news Uttarakhand BJP Yuva Morcha uttarakhand news Vipul Mandoli became the President Vipul Mandoli became the President of Uttarakhand BJP Yuva Morcha and Deependra Koshyari and Mulayam Singh Rawat became the General Secretaries उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड भाजपा युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी व मुलायम सिंह रावत बने महामंत्री देहरादून न्यूज भाजपा न्यूज विपुल मैंदोली अध्यक्ष

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More