विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति का चार दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग विधिवत संपन्न 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। रेलवे बाजार स्थित श्री रामचंद्र मंदिर धर्मशाला में सोमवार (आज) विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति का चार दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग विधिवत संपन्न हुआ।
 
समापन सत्र में विश्व हिंदू परिषद-मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका सरोज सोनी, विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति नीता कपूर ने मां भारती और राम दरबार के सम्मुख दीप जलाकर सत्र का प्रारंभ किया।
 
प्रांत संयोजिका नीता कपूर ने बताया कि इस वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग में उत्तराखंड प्रांत के 14 जिलों की कार्यकर्ता बहनें शामिल हुईं। वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग में चमोली, कर्णप्रयाग जैसे दूरस्थ जिलों सहित हरिद्वार, अल्मोड़ा, काशीपुर और रुद्रपुर सहित लगभग सभी क्षेत्रों से मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया और दंड प्रहार, यस्ति प्रहार, नियुद्ध जैसी कलाओं का प्रशिक्षण लिया। साथ ही इन चार दिनों में बौद्धिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय, केंद्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद विजय शंकर तिवारी, राष्ट्रीय सह-संयोजीका मातृशक्ति सरोज सोनी, एडवोकेट ऋचा फर्त्याल तथा अमरनाथ जोशी आदी वक्ताओं ने अपने अपने विषय रखे ।
 
केंद्रीय अधिकारी मुख्य वक्ता सरोज सोनी ने कहां कि आज हमें अपने पुरातन ऐतिहासिक धरोहरों और मातृशक्ति से सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि व्यावहारिक और अपनी ऐतिहासिक ज्ञान की कमी के कारण ही आज का युवा वर्ग दिशाहीन हो रहा है। इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग से भावी पीढ़ी को दिशा दिखाने की दक्षता सभी मातृ शक्ति की बहनों में प्राप्त की है। कहा कि अब समय आ गया है कि हम परिवार की ओर लौटे और पारिवारिक मूल्यों को भावी पीढ़ियां को सिखाएं। उन्होंने यह भी बताया कि आज हर वर्ग की महिलाएं मातृशक्ति संगठन से जुड़ रही है और संगठन समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। कहा कि विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति से आज डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, एचडी स्कॉलर्स और कुशल दक्ष गृहणियां जुड़ रही है। वर्ग से जो सीखा उसे समझने और समाज में बताने की आवश्यकता है जिससे हमारा समाज अपनी सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करते हुए वैभवशाली देश का निर्माण करें। सरोज सोनी ने गार्गी, मैत्री, जिजामाता, सीता माता, रानी लक्ष्मीबाई, कुमाऊं की महान योद्धा जियारानी माता, तीलू रौतेली तथा रानी कर्णावती के उदाहरण से अपने मातृशक्ति की बहनों को प्रेरणा लेने की बात की।
 
जिला अध्यक्ष कृष्ण जोशी ने इस प्रशिक्षण वर्ग में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों, कार्यकर्ता बहनों और भाइयों का आभार व्यक्त किया।
 
इस अवसर पर हल्द्वानी महानगर के महापौर गजराज सिंह, विपिन अग्रवाल, बियर शिवा स्कूल हल्द्वानी के मैनेजिंग डायरेक्टर तिलक तलवार, डॉ अनिल कपूर, राजीव अग्रवाल, नवीन वर्मा, स्वर्ण लाल, विजय पाल, राम चंद्र मंदिर धर्मशाला प्रबंध समिति से सुशील अग्रवाल, विंधेश गुप्ता, महामंत्री अमरनाथ जोशी, डॉक्टर पुनीत गोयल, डॉक्टर प्रमोद जोशी, गिरीश गुप्ता इत्यादि समाजसेवी उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम में अभ्यास वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र भुटयानी, एड. वसंत जोशी, एडवोकेट दीप जोशी, उपाध्यक्ष दीवान सिंह, प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री गिरीश पडलिया, गिरीश पांडे, जिला गौ रक्षा प्रमुख नीरज मिश्रा, विजय फर्त्याल, मयंक संभल,कुलदीप सक्सेना, नारायण पांडे, विपिन बहुगुणा, अंकित पाल, जिला सह सेवा प्रमुख नीरज बिष्ट, जिला सेवा प्रमुख राम अवस्थी, दीपक बजरंगी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Four-Day Provincial Training Camp Haldwani news uttarakhand news Vishva Hindu Parishad Matrushakti Vishva Hindu Parishad Matrushakti's Four-Day Provincial Training Camp Concludes Successfully उत्तराखण्ड न्यूज चार दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More