अंधाधुंध फायरिंग : अचानक फायरिंग से पुलिस कस्टडी में मौजूद वांटेड अपराधी गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस कस्टडी में मौजूद मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान विनय त्यागी को दो से तीन गोलियां लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को उसकी लक्सर कोर्ट में पेशी निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में जाम लगा हुआ था, इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की। इस हमले में आरोपी विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिसे हायर सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं, नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनुसार घायल आरोपी एक हार्डकोर अपराधी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Indiscriminate firing: A wanted criminal in police custody was injured in a sudden shooting incident Injured by गुनशॉट Sudden firing uttarakhand news Wanted criminal in police custody अचानक फायरिंग उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गोली लगने से घायल पुलिस कस्टडी में मौजूद वांटेड अपराधी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More