गधेरा पार करते समय पानी के बहाव में बहे बाइक सवार वन दरोगा, साथी बचा बाल-बाल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल।नैनीताल जिले के बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात बाइक सवार वन दरोगा बह गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा।

सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था। डोलकोट गधेरे पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  
कैंचीधाम की एसडीएम मोनिका ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bike riding forest officer swept away Bike riding forest officer swept away by water flow while crossing the stream his companion narrowly escaped nainital news uttarakhand news water flow while crossing the stream उत्तराखण्ड न्यूज गधेरा पार करते समय दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज पानी का बहाव बहे बाइक सवार वन दरोगा

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More