उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के नाकुरी में शिव मंदिर के निकट गंगाजल भरने के दौरान एक महिला और एक युवती भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों की तलाश में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने नाकुरी में गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार पर कुंसी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री सोबन सिंह और राजेश्वरी (30) पत्नी जगमोहन सिंह नाकुरी के शिव मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगाजल भर रहीं थीं। इस दौरान अचानक वह दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम डुंडा नवाजिश खलीक राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोज-बचाव अभियान के लिए मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना द्वितीय से नदी का पानी रुकवाया। वहीं, नाकुरी और आसपास के क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।चिन्यालीसौड़ में एसडीआरएफ की गोताखोर टीम भी टिहरी झील में सर्च अभियान चला रही है। घटना से गुस्साए लोगों ने हादसे के लिए जल विद्युत निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मनेरी व जोशियाड़ा बैराज से अचानक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिस कारण यह घटना हुई। आक्रोशित लोगों ने गंगोत्री हाईवे पर नाकुरी में सांकेतिक चक्का जाम किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डुंडा नवाजिश खलीक ने आक्रोशित लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही लापता महिला व युवती के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी। दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है, जनपद टिहरी को भी अवगत कराया जा चुका है। एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]