स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर जनता को समर्पित करने के उद्देश्य से मिशन निदेशक ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित महिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने 50 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु विंग, मोतीनगर में बन रहे 200 बैड के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल तथा 50 बैड युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक की प्रगति, गुणवत्ता एवं डिज़ाइन का बारीकी से मूल्यांकन किया।

मिशन निदेशक ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर जनता को समर्पित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

महिला चिकित्सालय परिसर : मातृ एवं शिशु विंग

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल निगम व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्माण में चिकित्सकीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, शौचालय, विद्युत एवं जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपयोगकर्ता के अनुकूल एवं सुसज्जित बनाने पर जोर दिया। तृतीय पक्ष गुणवत्ता नियंत्रण संस्था को निर्देशित किया गया कि सामग्री परीक्षण रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

मोतीनगर : 200 बैड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की समीक्षा करते हुए मिशन निदेशक ने एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गति के साथ निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

50 बैड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

चिकित्सीय आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण इस ब्लॉक के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था बिड़कुल कंस्ट्रक्शन को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण

निरीक्षण के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एच.सी. पंत (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल), डॉ. कुमोद पंत (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. कांता किरण (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. पवन द्विवेदी (चिकित्सा अधिकारी), सी.एम. तिवारी (सहायक अभियंता, एनएचएम), इंजीनियर देवेंद्र नैलवाल, दीप चंद्र, विजय कुमार, आकाश भट्ट, मो. असीम और विजय बमेठा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dedicated to the public on time field inspection of the health projects under construction Haldwani news health services mission director Swati Bhadauria the mission director did a field inspection of the health projects under construction uttarakhand news With the aim of dedicating health services to the public on time उत्तराखण्ड न्यूज निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया समय पर जनता को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More