तीन युवकों को गिरफ्तारी के साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ़ गैंगस्टर की तैयारी में पुलिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में दो पक्षों के बीच हुई लडाई-झगडे व पथराव के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की तैयारी की है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँधीनगर में दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना के बाद थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी थाना पुलिस बल के साथ गांधीनगर पहुंचे थे, जहां दो गुटो के मध्य लडाई- झगडा एवं पथराव हो रहा था। मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास के साथ ही लड़ाई- झगडा व पथराव न कर अपने घरों में जाने की अपील की गयी, परन्तु दोनों गुटों के व्यक्ति पुलिस बल के सामने भी एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाकर पत्थरबाजी करते रहे। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के प्रशान्त कुमार पुत्र स्व मदन लाल उम्र-25 वर्ष निवासी गाँधीनगर वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा, अनुराग कुमार पुत्र हरीश लाल उम्र-21 वर्ष निवासी गाँधीनगर वार्ड नंबर-27, रवि कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र-20 निवासी गाँधीनगर वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा को धारा-147/149/160/336/337/427 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया। अन्य नामजद व दोनो पक्षों के लगभग 15-20 अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिशे दी जा रही है। पथराव की घटना में दो लोगों द्वारा स्वंय की गाडियों में तोडफोड/क्षतिग्रस्त के सम्बन्ध में भी तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना वनभूलपुरा पुलिस ने प्रशान्त कुमार आदि के नाम पर दो और मुकदमें दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि उपद्रवियों के आपराधिक इतिहास खंगालकर गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news the police are preparing for gangsters against miscreants Uttrakhand news With the arrest of three youths

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More