जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी के साथ ही जगमग हुआ कैंची धाम, चेकिंग के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश हुए श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

भवाली। कल गुरुवार 15 जून को कैंची धाम स्थित मंदिर का स्थापना दिवस मनाए जाएगा। जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। स्थापना दिवस के लिए मंदिर को विद्युत मालाओं सजाया गया है। स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंदिर में पिछले कई दिनों से चहल-पहल बनी हुई है। उम्मीद है इस बार अन्य वर्षों से अधिक भक्तजन बाबा के दर्शन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा भी इस वर्ष विशेष तैयारी की गई है। मंदिर में इस वर्ष लगातार भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है जिसको देखते हुए लग रहा है कि इस वर्ष काफी अधिक संख्या में बाबा के दर्शनों को भक्तजन कैंची धाम पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

पुलिस प्रशासन द्वारा भक्तजनों को कैंची धाम ले जाने के लिए भवाली से शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। भवाली से कोई भी वाहन कैंची धाम को नहीं जाएगा। बड़े वाहन इस बार नहीं चलेंगे। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तजनों के लिए मालपुए बनने का काम भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा इस वर्ष मंदिर के बाहर मंदिर ट्रस्ट द्वाराभक्तजनों के लिए अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्थापना दिवस के लिए मंदिर को विद्युतमाला से सजाया गया है जिसकी सुंदरता रात्रि के समय देखते ही बन रही है। मंदिर आने वाले भक्तजनों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। सभी भक्तजन मंदिर में व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को भी कैची मंदिर में सुबह से भक्तजनों की भीड़ लगी रही जो देर रात्रि तक रही। बुधवार 2 बजे से पुलिस ने ट्रेफिक प्लान भी लागू कर दिया है, जो गुरुवार को भी लागू रहेगा। पुलिस ने आज पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को भारी चेकिंग के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश करने दिया। धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग द्वारा किराए तय कर दिया गया है जिसमें खैरना से कैची धाम का शटल सेवा का किराया 40 तथा क्वारब से कैंची धाम का 100 रुपया किराया तय किया गया है, वही भवाली से कैंची धाम शटल सेवा का किराया भी 40 रुपये तय किया गया है। वही यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए खैरना तथा गरमपानी में 2 बैरियर बनाये गए हैं, जिसमे रानीखेत तथा अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना बेरियर में रोक दिया जाएगा, वही बेतालघाट से आने वाले वाहनो को गरमपानी बेरियर में रोक दिया जाएगा।  सभी यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुँचाया जाएगा। वही कोश्या कुटोली की तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि तय किये गए किराये से अधिक किराया लेने पर वाहन स्वामी तथा चालक पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news Kainchi Dham became illuminated the devotees entered the temple premises only after checking Uttrakhand news With the special preparation by the district administration

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More