होम स्टे में ठहरे नवविवाहित दंपती में से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। देहरादून के मसूरी में मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे नवविवाहित दंपती में से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि होम स्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। जांच में मृतका की पहचान पी राधा गायत्री (27 वर्ष)पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी शकरपुर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

बताया कि दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होम स्टे में ठहरे थे। रात करीब 3:30 बजे दोनों कमरे में सो गए थे। सुबह पति ने देखा कि पत्नी के मुंह से खून निकल रहा था और बेसुध थी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति और पत्नी दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे।पति पुणे में जबकि महिला गुरुग्राम में नौकरी करती थी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो विशाखापट्टनम से मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A newly married couple staying at a homestay a woman died under suspicious circumstances A woman from a newly married couple staying at a homestay died under suspicious circumstances crime news dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होम स्टे में ठहरे नवविवाहित दंपती

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More