नई टिहरी। यहां एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी
झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई, वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई टिहरी। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के एक एनजीओ संचालक सीएसआर के फेर में जेल पहुंच गया। दिल्ली की एक सेवानिवृत्त बैंकर को छह हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर 22.92 करोड़ की ठगी की रकम में से 2.50 करोड़ इस एनजीओ के खाते में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राहगीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉 अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी का पत्थर से सिर कुचल कर दी हत्या जानकारी के अनुसार […]